गैस डिलिवरी में अधिक रुपये लेने की शिकायत

गैस डिलिवरी में अधिक रुपये लेने की शिकायतगया. स्टेशन रोड-गुरुद्वारा मुहल्ले के रहनेवाले बृज किशोर पाठक से भारत गैस की एजेंसी गैस घर के वेंडर द्वारा निर्धारित रुपये से अधिक वसूलने के मामले में सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल ने शिकायत मिलते ही आपूर्ति पदाधिकारी शिवबिहारी शर्मा को मामले की जांच के लिए भेजा. श्री […]

गैस डिलिवरी में अधिक रुपये लेने की शिकायतगया. स्टेशन रोड-गुरुद्वारा मुहल्ले के रहनेवाले बृज किशोर पाठक से भारत गैस की एजेंसी गैस घर के वेंडर द्वारा निर्धारित रुपये से अधिक वसूलने के मामले में सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल ने शिकायत मिलते ही आपूर्ति पदाधिकारी शिवबिहारी शर्मा को मामले की जांच के लिए भेजा. श्री पाठक की शिकायत है कि वेंडर ने रसोई गैस के एक सिलिंडर की डिलिवरी के बदले 800 रुपये की मांग की थी. अधिक रुपये लेने की शिकायत के बावजूद वह अपनी डिमांड पर अड़ा रहा और अंतत: 790 रुपये लेकर ही गैस दिया. इस संबंध ने सदर एसडीओ ने बताया कि बुधवार को वह डीएम के साथ टनकुप्पा व फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के दौरे पर थे. उन्हें शिकायत मिली तो जांच की जिम्मेवारी आपूर्ति पदाधिकारी को दी. गुरुवार को आपूर्ति पदाधिकारी से वह इस मामले की जानकारी मांगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >