तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहपरैया. बुधवार को संकुल संसाधन केंद्र, सोलरा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड साधनसेवी वीरेंद्र कुमार व संकुल साधनसेवी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ. इसमें बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं. संकुल के अंतर्गत आनेवाले सभी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह के साथ 100 मीटर दौड़, 400 मीटर […]

तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहपरैया. बुधवार को संकुल संसाधन केंद्र, सोलरा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड साधनसेवी वीरेंद्र कुमार व संकुल साधनसेवी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ. इसमें बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं. संकुल के अंतर्गत आनेवाले सभी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह के साथ 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, प्रश्नोतरी, संगीत व चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक चंद्रभूषण शर्मा, नवीन कुमार, मो नौशाद, मो शफीक अख्तर, मो नसीम व सुजाता कुमारी समेत विभिन्न विद्यालयों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >