खाता नहीं खोलने पर स्कूल में ताला बंदमोहड़ा. खड़उआं मध्य विद्यालय में बुधवार को गांववालों ने छात्र-छात्राओं के खाते न खुलवाने के विरोध में ताला जड़ दिया. सूचना मिलने पर सीओ सुमन कुमार व बीइओ गायत्री देवी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विद्यालय प्रभारी विभा देवी ने बताया कि प्राइवेट विद्यालयों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के नामांकन भी इस स्कूल में हैं. उनके परिजन खाता खुलवाने के लिए दबाव बना रहे हैं. इस पर सीओ ने प्रभारी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और फर्जी नामांकन के लिए कारण पूछा. बाद में गांववालों के साथ बातचीत कर ताला खुलवाया.
खाता नहीं खोलने पर स्कूल में ताला बंद
खाता नहीं खोलने पर स्कूल में ताला बंदमोहड़ा. खड़उआं मध्य विद्यालय में बुधवार को गांववालों ने छात्र-छात्राओं के खाते न खुलवाने के विरोध में ताला जड़ दिया. सूचना मिलने पर सीओ सुमन कुमार व बीइओ गायत्री देवी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विद्यालय प्रभारी विभा देवी ने बताया कि प्राइवेट विद्यालयों में पढ़नेवाले […]
