अब तक 10 फीसदी उर्दू शिक्षकों का ही नियोजनजिले में उर्दू शिक्षकों के 1,060 पद खालीफोटो- बीइओ की बैठक लेते डीपीओ डॉ प्रियनंदन प्रसाद. संवाददाता, गयाजिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) डॉ प्रियनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय प्लस टू जिला स्कूल (नवस्थापित) में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से उर्दू शिक्षकों के नियोजन, नियोजित शिक्षकों के फोल्डर व वेतन भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि 28 दिसंबर-2015 तक मात्र 110 उर्दू शिक्षकों का ही नियोजन हो सका है, जबकि जिले में उर्दू शिक्षकों के 1,060 पद रिक्त हैं.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि आमस, डोभी, बाराचट्टी, इमामगंज, कोंच, परैया व नगर निगम में अब तक 110 उर्दू शिक्षकों का नियोजन हो सका है. इसमें मात्र 14 प्रखंड उर्दू शिक्षक व 96 पंचायत उर्दू शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि 359 में से अब तक मात्र 205 नियोजन इकाई ही मेधासूची का अनुमोदन कराया है. इसी प्रकार जिले में 31 सितंबर, 2015 तक नियोजित 10,770 शिक्षकों में से अब तक 10,024 शिक्षकों के फोल्डर प्राप्त हुए हैं. इनमें मात्र 5000 फोल्डर ही कंप्लीट हो सके हैं. इनमें से करीब 1100 फोल्डर निगरानी विभाग को सौंपे जा चुके हैं. वेतन भुगतान के मामले में कमोबेस सभी नियोजन इकाई की स्थिति ठीक-ठाक है. अब तक 10,302 शिक्षकों का नये वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जा चुका है. बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अरुण मिश्र भी उपस्थित थे.
अब तक 10 फीसदी उर्दू शक्षिकों का ही नियोजन
अब तक 10 फीसदी उर्दू शिक्षकों का ही नियोजनजिले में उर्दू शिक्षकों के 1,060 पद खालीफोटो- बीइओ की बैठक लेते डीपीओ डॉ प्रियनंदन प्रसाद. संवाददाता, गयाजिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) डॉ प्रियनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय प्लस टू जिला स्कूल (नवस्थापित) में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) की बैठक हुई. बैठक […]
