डोभी में झोलाछाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान

डोभी में झोलाछाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान आक्रोशित परिजनों ने डोभी-चतरा रोड को जाम कर दो घंटे ठप की आवाजाही मटनमोड़ बाजार में झोलाछाप डॉक्टर के पास खुजली के इलाज के लिए बच्ची को ले गये थे परिजन कुशाबीजा पंचायत के सोनवर्षा-टड़वा के रहनेवाले महेंद्र प्रसाद की बेटी थी चार साल की अंजलि […]

डोभी में झोलाछाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान आक्रोशित परिजनों ने डोभी-चतरा रोड को जाम कर दो घंटे ठप की आवाजाही मटनमोड़ बाजार में झोलाछाप डॉक्टर के पास खुजली के इलाज के लिए बच्ची को ले गये थे परिजन कुशाबीजा पंचायत के सोनवर्षा-टड़वा के रहनेवाले महेंद्र प्रसाद की बेटी थी चार साल की अंजलि प्रतिनिधि, डोभीडोभी प्रखंड क्षेत्र के मटनमोड़ बाजार में बुधवार को एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में इलाज के दौरान चार साल की बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डोभी-चतरा रोड को मटनमोड़ के पास जाम कर करीब दो घंटे तक आवाजाही ठप कर दी. जानकारी के अनुसार, कुशाबीजा पंचायत के सोनवर्षा-टड़वा निवासी महेंद्र प्रसाद व कौशल्या देवी की चार साल की बेटी अंजलि को खुजली हो गयी थी. दोनों अपनी बच्ची को लेकर मटनमोड़ बाजार स्थित चिकित्सक बंटी राव के क्लिनिक ले गये थे. कौशल्या देवी ने बताया कि डाॅक्टर ने कहा कि उनकी बच्ची की खुजली दवा से नहीं ठीक होगी, इंजेक्शन लगाना पड़ेगा. डॉक्टर ने अंजलि को इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन के बाद अंजलि की हालत बिगड़ने लगी. डॉक्टर ने कहा कि बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डोभी ले जाएं, खर्चा वह देगा. डॉक्टर के कहने पर वे लोग अपनी बेटी को लेकर डोभी पीएचसी गये, जहां जांच के बाद डॉ अनिल सिंह ने कहा कि अंजलि की मौत हो चुकी है. इसक बाद वे लोग मटनमोड़ स्थित झोलाछाप चिकित्सक बंटी राव के क्लिनिक पहुंचे, जो बंद मिला. बच्ची की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने पहले क्लिनिक के सामने हंगामा किया और फिर डोभी-चतरा रोड को जाम कर दो घंटे तक आवाजाही बाधित कर दी. बच्ची के परिजन उक्त चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. सूचना पाकर पहुंचे पुलिसबल के साथ पहुंचे डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इस संबंध में डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. डोभी थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों ने ली है कई जानेंप्रतिनिधि, शेरघाटीशेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुुकी है. कुछ दिन पहले गुरुआ बाजार में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन किये जाने के बाद महिला की मौत हो गयी थी. वहीं, आमस प्रखंड क्षेत्र के अहुरी में झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी थी. महिला की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने एनएच-टू जाम जाम कर दिया था. इसके अलावा शेरघाटी, इमामगंज, आमस, बाराचट्टी, शोभ व कोठवारा आदि बाजारों में भी झोलाछाप चिकित्सकों के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इन सभी मामलों में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है, लेकिन एक भी चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं हुई है.वहीं, शेरघाटी शहर में भी अप्रशिक्षित झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किये जा रहे हैं. शेरघाटी शहर में करीब आधा दर्जन झोलाछाप चिकित्सक हैं, जो अपनी दुकानें खोल कर बैठे हैं. जानकार बताते हैं कि एमबीबीएस चिकित्सकों का बोर्ड लगा कर इन झाेलाछाप डाॅक्टरों द्वारा इलाज व ऑपरेशन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ही इन चिकित्सकों की दुकानें चल रही हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन के प्रभार में रहे डाॅ संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जायेगी. वैसे भी सभी पीएचसी प्रभारियों को इस तरह के मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.गिट्टी लदे दस ओवरलोडेड ट्रक जब्त शेरघाटी. खनन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जीटी रोड से कागजात के अभाव में औरंगाबाद की ओर जा रहे गिट्टी से लदे 10 ओवरलोडेड ट्रकों का जब्त किया और आमस थाने को सौंप दिया. शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवैध पत्थर की ढुलाई के आरोप में खनन विभाग द्वारा सभी 10 ट्रकों को जब्त किया गया है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से पत्त्थर के अवैध खनन में शामिल धंधेबाजों व इंट्री माफियाओं में खलबली मच गयी है. गौरतलब है कि खनन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि जीटी रोड पर अवैध रूप से ओवरलोडेड ट्रकों से पत्थर की ढुलाई हो रही है. इससे सरकार लाखों रुपये राजस्व की हानि हो रही है. नक्सली को रिमांड पर लेकर हो रही पूछताछ शेरघाटी. बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार पीएलएफआइ के नक्सली धनंजय दास (आमस थाना क्षेत्र के बुधूआचक का रहनेवाला) को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिमांड पर लिया गया नक्सली डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव से फर्नीचर सहित ट्रक गायब करने, डोभी के धीरजा पुल पर लूटपाट, गुरुआ क्षेत्र में मनोज पासवान की हत्या व जीटी रोड पर लूट सहित कई मामलों में आरोपित है. पूछताछ के बाद कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >