स्कूलों में एमडीएम की जांच करेगी टीम बीइअो ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल के नियमित संचालन समेत दिये कई निर्देश संवाददाता, गयानगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में बुधवार को बीइओ सर्वेश कुमार ने प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी शिक्षकों के साथ बैठक की. इसमें बच्चों के बैंक खाते खुलवाने व नये सिरे से पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया. बीइओ ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि वे अपने-अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ायें. विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की जांच के लिए एक टीम बनायी गयी है. टीम में प्रखंड संसाधनसेवी, बीआरसी का कर्मचारी, स्कूल के को-ऑडिर्नेटर व अन्य कर्मचारी होंगे. सभी शिक्षक समय पर स्कूल आयें. कोई भी शिक्षक या शिक्षिका बिना सूचना दिये विद्यालय से गायब रहे, तो इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर दें.
स्कूलों में एमडीएम की जांच करेगी टीम
स्कूलों में एमडीएम की जांच करेगी टीम बीइअो ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल के नियमित संचालन समेत दिये कई निर्देश संवाददाता, गयानगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में बुधवार को बीइओ सर्वेश कुमार ने प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी शिक्षकों के साथ बैठक की. इसमें बच्चों के बैंक खाते खुलवाने व नये सिरे […]
