सीयूएसबी के स्टूडेंट्स ने जाने किशोरों के अधिकार

सीयूएसबी के स्टूडेंट्स ने जाने किशोरों के अधिकार फोटो-पटना में किशोर न्याय कानून विषय पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता, गयाटाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज व एनजीओ बाल सखा द्वारा पटना में किशोर न्याय कानून विषय पर आयोजित कार्यशाला में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लॉ विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सीयूएसबी के जनसंपर्क अधिकारी […]

सीयूएसबी के स्टूडेंट्स ने जाने किशोरों के अधिकार फोटो-पटना में किशोर न्याय कानून विषय पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता, गयाटाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज व एनजीओ बाल सखा द्वारा पटना में किशोर न्याय कानून विषय पर आयोजित कार्यशाला में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लॉ विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सीयूएसबी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के छात्र अतुल रत्ना व विवेक कुमार ने भाग लिया. कार्यक्रम में पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद नवाजुल हक ने छात्र-छात्राओं को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम-2000 के उद्देश्य और वर्तमान में इस कानून में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी. साथ ही, वर्कशॉप में बताया गया कि कैसे व किन कारणों के लिए किशोरों व बालकों पर आधरित कानून बने. कार्यक्रम में एनजीओ बाल सखा के मुख्य संयोजक सनत कुमार सिन्हा ने भी किशोर-किशोरियों के अधिकार व उन पर आधारित कानून के अलावा कई तरह के सामाजिक पहलुओं को साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >