पुतला फूंक, की कार्रवाई की मांगशेरघाटी/आमस. पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में की गयी टिप्पणी से नाराज अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने बुधवार को अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में कमलेश तिवारी का पुतला फूंका. नाराज लोग रंगलाल इंटर स्कूल के मैदान में जमा हुए और नयी बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जुलूस के दौरान करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर गाड़ियों की आवाजाही ठप रही.पुतला फूंकने के बाद 11 सदस्यीय शिष्टमंडल ने एसडीओ ज्योति कुमार से मिल कर एक पत्र सौंपा. पत्र में जिक्र है कि कुछ लोग धर्म विशेष को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. दूसरी ओर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद, थानेदार सुजय विद्यार्थी, आमस थानाध्यक्ष साजिद हुसैन, एसटीएफ व सैप के जवान भी जुलूस के दौरान मुस्तैद थे.अक्षर आंचल मेले में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो-बीटीबिगहा में नृृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं.शेरघाटी. प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केंद्रों (सीआरसी) पर बुधवार को अक्षर आंचल मेले का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़, रंगोली व विज्ञान में प्रतिभा दिखायी.सीआरसी, विशुनपुरा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपप्रमुख कृष्णनंदन कुमार ने कहा कि महिलाएं अब भी अशिक्षित हैं, यह चिंता का विषय है. उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की. इसी क्रम में मध्य विद्यालय बीटी बिगहा, घाघर, कचौरी, मनोरमा कन्या विद्यालय योगापुर व गोपालपुर सीआरसी में भी अक्षर आंचल मेले का आयोजन किया गया.
पुतला फूंक, की कार्रवाई की मांग
पुतला फूंक, की कार्रवाई की मांगशेरघाटी/आमस. पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में की गयी टिप्पणी से नाराज अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने बुधवार को अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में कमलेश तिवारी का पुतला फूंका. नाराज लोग रंगलाल इंटर स्कूल के मैदान में जमा हुए और नयी बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जुलूस के दौरान […]
