15 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तारपरैया. रविवार की सुबह कजरी गांव में परैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 15 वर्षों से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कजरी के रहनेवाले सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. उसके खिलाफ अरवल के कलेर थाने में कांड संख्या 65/99 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. बिहार में जंगलराज-टू शुरू : सांसदसुशील कुमार सिंह ने कनौसी में किया आमसभा को संबोधितप्रतिनिधि, गुरारूबिहार में जंगलराज-टू शुरू हाे चुका है. राज्य में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, छिनतई व बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी हैं. इससे जनता डरी व सहमी है. ये बातेें कनौसी गांव के मध्य विद्यालय परिसर में आमसभा में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहीं. सभा में सांसद ने बिहार सरकार की नीतियों को जमकर कोसा. आमसभा में सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा से मुकरने का भी आरोप लगाया. सभा को गुरुआ विधायक राजीव नंदन ने भी संबोधित किया. इस दौरान सांसद ने गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के बलखोरा, रौना, बरमा व घटेरा गांव का भी दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस मौके पर भाजपा युवा मोरचा के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, भाजपा नेता जयंत सिंह, अशोक सिंह व डीहा के पंचायत समिति सदस्य रंजय सिंह आदि नेता मौजूद थे.
15 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार
15 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तारपरैया. रविवार की सुबह कजरी गांव में परैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 15 वर्षों से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कजरी के रहनेवाले सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. उसके खिलाफ अरवल के कलेर थाने में कांड संख्या […]
