पटेल नवनर्मिाण सेना युवाओं से करेगी तालमेल

पटेल नवनिर्माण सेना युवाओं से करेगी तालमेल मानपुर/गया. गया जिला अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन पटेल ने कहा कि गया जिले के पटेल लव-कुश के वंशज हैं. वह रुखैयार पैलेस में पटेल समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे. अमरनाथ राय पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हाेंने […]

पटेल नवनिर्माण सेना युवाओं से करेगी तालमेल मानपुर/गया. गया जिला अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन पटेल ने कहा कि गया जिले के पटेल लव-कुश के वंशज हैं. वह रुखैयार पैलेस में पटेल समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे. अमरनाथ राय पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हाेंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 200 युवकों को संगठन से जोड़ा जायेगा. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए पेश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक टीम गुजरात जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल को छुड़ाने का प्रयास करेगी. बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित धीरज, सुजीत कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >