नववर्ष में बोधगया में उमड़ेगा जन सैलाबपिकनिक स्थलों, पार्कों व मंदिर क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानीसंवाददाता, बोधगयानव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय स्थल बोधगया में शुक्रवार को जन सैलाब उमड़ेगा. विगत वर्षों की तरह इस साल भी महाबोधि मंदिर व अन्य मंदिरों के अलावा जयप्रकाश उद्यान, माया सरोवर व अन्य स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावाना है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोधगया थाने की तरफ से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार के मुताबिक, रिवर साइड रोड में राजापुर मोड़ व बोधगया दोमुहान रोड में नोड वन के समीप बैरियर लगा कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जायेगी. लोग यहां से पैदल ही मंदिर क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि भीड़ में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए सादी वरदी में हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की गयी है. दिन भर पुलिस पैट्रोलिंग करते रहेगी. गड़बड़ी करनेवालों पर कार्रवाई भी की जायेगी. सूचना के अनुसार, बाइकसवारों व शराब के नशे में गाड़ी चलाने व सार्वजनिक स्थलों का चक्कर लगानेवालों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. इसके लिए पुलिस द्वारा बाइक से भी पैट्रोलिंग की जायेगी.
नववर्ष में बोधगया में उमड़ेगा जन सैलाब
नववर्ष में बोधगया में उमड़ेगा जन सैलाबपिकनिक स्थलों, पार्कों व मंदिर क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानीसंवाददाता, बोधगयानव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय स्थल बोधगया में शुक्रवार को जन सैलाब उमड़ेगा. विगत वर्षों की तरह इस साल भी महाबोधि मंदिर व अन्य मंदिरों के अलावा जयप्रकाश उद्यान, माया सरोवर व अन्य स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ […]
