क्रिसमस डे पर बच्चों ने की मस्ती

क्रिसमस डे पर बच्चों ने की मस्तीफोटो- बोधगया 07 – बगहा गांव में क्रिसमस डे पर अायोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य.संवाददाता, बोधगयाक्रिसमस डे के अवसर पर शुक्रवार को बगहा गांव स्थित मम्मी जी बोर्डिंग स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर खूब मस्ती की. इसमें स्कूल द्वारा संचालित सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर […]

क्रिसमस डे पर बच्चों ने की मस्तीफोटो- बोधगया 07 – बगहा गांव में क्रिसमस डे पर अायोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य.संवाददाता, बोधगयाक्रिसमस डे के अवसर पर शुक्रवार को बगहा गांव स्थित मम्मी जी बोर्डिंग स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर खूब मस्ती की. इसमें स्कूल द्वारा संचालित सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर व ब्यूटीशियन सेंटर की महिलाओं व युवतियों ने भी भाग लिया. आयोजन में रूस से आयी तान्या व संस्था की निदेशक जेनी पेरे, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव मुन्ना पासवान व कोषाध्यक्ष मिथिलेश पासवान आदि मौजूद थे. बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक ने कहा कि आज के दिन मानवता की सहायता करनी चाहिए, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने दया, करुणा व परोपकार के संदेश को चारों तरफ फैलाया था. प्रभु यीशु के संदेशों को हर दिन लोगों के बीच फैलाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >