परैया में विवाहिता की गला दबा कर हत्या !

परैया में विवाहिता की गला दबा कर हत्या !युवती के पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्जपरैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव की घटनाप्रतिनिधि, परैयापरैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में गुरुवार की रात मिंता देवी नामक विवाहित युवती की गला दबा कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में […]

परैया में विवाहिता की गला दबा कर हत्या !युवती के पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्जपरैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव की घटनाप्रतिनिधि, परैयापरैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में गुरुवार की रात मिंता देवी नामक विवाहित युवती की गला दबा कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में आंती थाना क्षेत्र के खबासपुर गांव के रहनेवाले उपेंद्र रविदास के पुत्र विक्की रविदास (युवती का भाई) के बयान पर परैया थाने में युवती के पति रंजन रविदास उर्फ गलमुहा, संजय रविदास, युगल रविदास, रवींद्र रविदास व रिंकी देवी समेत छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.अपने आवेदन में विक्की रविदास ने कहा है कि गुरुवार की देर रात तीन बजे मिंता की गोतनी ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है. सूचना पर जब वे लोग मंझार गांव गये, तो पता चला की मिंता देवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. लेकिन, शव देखने पर पता चला कि मिंता की गला दबा कर हत्या की गयी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं. मामले की जांच हो रही है. स्मृति दिवस 20 जनवरी को मनाने का निर्णयप्रतिनिधि,परैयापरैया अशोक उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को स्वंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय गनौरी प्रसाद का द्वितीय स्मृति दिवस 20 जनवरी को मनाने के लिए समिति के द्वारा बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता 20 सूत्री सदस्य गनौरी प्रसाद ने की. इस बैठक में निर्णय लिया गया की. इस स्मृति दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री को सम्मिलित करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेंगी साथ ही वरिष्ठ नेतागण व मंत्रीगण को आमंत्रित किया जायेगा. इससे स्वर्गीय गनौरी प्रसाद सिंह के इस क्षेत्र में किये गये कार्य को मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में और तेजी से गति मिलेगी. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष रमेसर मांझी,सुरेश प्रसाद विद्यार्थी,सत्येंद्र कुमार,अरुण सिंह, गया प्रसाद,स्वर्गीय गनौरी बाबू के पुत्र विजय प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >