आज आयेंगे शक्षिा मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री

आज आयेंगे शिक्षा मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री ननौक उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में दोनों मंत्री होंगे शामिलपशुपालन सह स्थानीय विधायक भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूदप्रतिनिधि, मानपुर मानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय ननौक में शुक्रवार को आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह सह वार्षिक महोत्सव में शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी मुख्य अतिथि होंगे. उनके […]

आज आयेंगे शिक्षा मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री ननौक उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में दोनों मंत्री होंगे शामिलपशुपालन सह स्थानीय विधायक भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूदप्रतिनिधि, मानपुर मानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय ननौक में शुक्रवार को आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह सह वार्षिक महोत्सव में शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी मुख्य अतिथि होंगे. उनके कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व पशुपालन सह स्थानीय विधायक अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रखेगें. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता प्रोफेसर विजय कुमार मिठु ने बताया कि शिक्षा मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री के स्वागत के लिए गया-पटना रोड में बेलागंज, महाबोधि कॉलेज, चाकंद बाजार, बारा, रहीमबिगहा, रसलपुर, कंडी, बीथो, रामशिला मोड़ के अलावा मुफस्सिल मोड़ के पास तोरणद्वार बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री अपने विभागीय टीम के साथ स्थानीय परिसदन में वार्ता करेगा. मंत्रियों के आगमन से महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी है. कार्यशाला को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंंद्रिका प्रसाद यादव सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >