खानकाह कादरिया में भी मना ईद मिलादुन्नबी

खानकाह कादरिया में भी मना ईद मिलादुन्नबीफोटो मानपुर 01,02 – मानपुर जोड़ा मसजिद के पास जोहर की नमाज में भाग लेेते मुसलिम धर्मावलंबी.मानपुर. मानपुर जोड़ा मसजिद के पास खानकाह कादरिया में जश्न ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. इसमें हिंदुस्तान के कई जगहाें से भक्त जियारत के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम में लोगों ने जोहर […]

खानकाह कादरिया में भी मना ईद मिलादुन्नबीफोटो मानपुर 01,02 – मानपुर जोड़ा मसजिद के पास जोहर की नमाज में भाग लेेते मुसलिम धर्मावलंबी.मानपुर. मानपुर जोड़ा मसजिद के पास खानकाह कादरिया में जश्न ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. इसमें हिंदुस्तान के कई जगहाें से भक्त जियारत के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम में लोगों ने जोहर की नमाज अदा की. इस दौरान हजरत सैयद शाह आयाज अहमद कादरी व सज्जाद नशीन खनकाह कादरिया ने बताया संयुक्त रूप से बताया कि यहां अाने का मकसद पूरे आलम में इंसानियत को सही व सच्चा रास्ता दिखाया जाये. उन्होनें कहा कि इसलाम शांति का प्रतीक है. लोगों को चाहिए कि हजरत मोहम्मद सल्ललाहो-अलैह-वसल्लम के बताये रास्ते पर चलें. इस अवसर पर अबगिला मदरसा पहाड़ीतर, पंचायती अखाड़ा, माेरिया घाट, मुरारपुर तकिया मुहल्ला, पैठान टोली व पेहानी से जुलूस निकाला गया. यह जुलूस खानकाह कादरिया दरगाह पहुंची, जहां चादरपोशी व गुलपोशी की दुआ मांगी गयी. इस अवसर पर मिर्जा गालिब कॉलेज के प्राचार्य गुलाम समदानी, कॉलेज के सचिव सैयद सरफुद्दीन, वजीरगंज डीएसपी शेराज खां, बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मसूद मंजर, मोहम्मद रिजवान उर्फ भोला व एस फजले वारिस के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >