जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन 28 को

जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन 28 को गया. किसान सलाहकार संघ की रविवार को गांधी मंडप में बैठक रखी गयी. बैठक में 28 दिसंबर को धर्मसभा भवन में पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, बाराचट्टी विधायक समता देवी, अतरी विधायक कुंती देवी, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, शेरघाटी विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव व राज्य […]

जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन 28 को गया. किसान सलाहकार संघ की रविवार को गांधी मंडप में बैठक रखी गयी. बैठक में 28 दिसंबर को धर्मसभा भवन में पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, बाराचट्टी विधायक समता देवी, अतरी विधायक कुंती देवी, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, शेरघाटी विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव व राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा का अभिनंदन करने का निर्णय हुआ. किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार, महासचिव अरुण कुमार, सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, अजीत कुमार रोशन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >