बेलागंज में एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशानाबेलागंज. बेलहाड़ी मोड़ के पास चोरों ने शनिवार की रात दो गुमटियों के ताले तोड़ व एक किराना दुकान में सेंधमारी कर पांच हजार कैश सहित लगभग 10 हजार रुपये का सामान चुरा लिये. हालांकि, थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव ने चोरी की घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है. गुमटी संचालक जगदीश चंद्रवंशी व शंकर शर्मा ने बताया कि चोरों ने उनकी गुमटी का ताला तोड़ कर लगभग पांच हजार के सामान व कैश की चोरी कर ली. किराना दुकानदार जितेंद्र कुमार साव ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे सेंधमारी कर लगभग तीन हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की घटना से आसपास के दुकानदार चौकन्ने हो गये हैं.
बेलागंज में एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना
बेलागंज में एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशानाबेलागंज. बेलहाड़ी मोड़ के पास चोरों ने शनिवार की रात दो गुमटियों के ताले तोड़ व एक किराना दुकान में सेंधमारी कर पांच हजार कैश सहित लगभग 10 हजार रुपये का सामान चुरा लिये. हालांकि, थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव ने चोरी की घटना के प्रति […]
