ग्रामीण श्रमिकों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

गया : शहर के केंदुई स्थित आइटीआइ के प्रांगण में शनिवार को श्रम अधिकार दिवस के मौके पर ग्रामीण श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बाल संरक्षक इकाई के सहायक निदेशक आलोक रंजन ,श्रमिक अधीक्षक राकेश रंजन, उप श्रमायुक्त डॉ आनंद कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रवींद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप […]

गया : शहर के केंदुई स्थित आइटीआइ के प्रांगण में शनिवार को श्रम अधिकार दिवस के मौके पर ग्रामीण श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बाल संरक्षक इकाई के सहायक निदेशक आलोक रंजन ,श्रमिक अधीक्षक राकेश रंजन, उप श्रमायुक्त डॉ आनंद कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रवींद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया.
बाल संरक्षक इकाई के सहायक निदेशक आलोक रंजन ने मौजूद लोगों को बताया कि विभिन्न श्रम अधिनियमों की जानकारी दी. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना की भी जानकारी दी. इस मौके पर चाइल्ड लाइन की समन्वयक रिया कुमारी, एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम लाल, राजू मिस्त्री, कोंच, परैया गुरारू व टिकारी के श्रमिक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >