गया : जिले में गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन के प्रथम चरण में भाजयुमो ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गांधी चौक के पास पुतला फूंका. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि आये दिन शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने में विफल है. मानपुर के भदेजा में दो लोगों की हत्या कर दी गयी. प्रशासन हत्यारों का पता लगाने के लिए सिर्फ खानापूर्ति कर रही है.
नयी सरकार के गठन के साथ ही हर जगह अपराधी बेलगाम हो गये हैं. वहीं, स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण ने गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नयी सरकार बनने के बाद अपराधी पुलिस पर हावी हो गये हैं.
