बेटी को मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भरने देने की गुहार

बेटी को मैट्रिक परीक्षा का फाॅर्म भरने देने की गुहारटिकारी के तेतरिया गांव के रहनेवाले दिनेश राम ने कोंच प्रखंड प्रमुख से की शिकायतप्रमुख ने हेडमास्टर को दिये छात्रा का फॉर्म भरने के निर्देशहेडमास्टर ने कहा-कम आये फॉर्म, समय सीमा भी हुई खत्मप्रतिनिधि,कोंचहुजूर, कन्या उच्च विद्यालय के हेडमास्टर साहब उसकी बेटी को मैट्रिक परीक्षा का […]

बेटी को मैट्रिक परीक्षा का फाॅर्म भरने देने की गुहारटिकारी के तेतरिया गांव के रहनेवाले दिनेश राम ने कोंच प्रखंड प्रमुख से की शिकायतप्रमुख ने हेडमास्टर को दिये छात्रा का फॉर्म भरने के निर्देशहेडमास्टर ने कहा-कम आये फॉर्म, समय सीमा भी हुई खत्मप्रतिनिधि,कोंचहुजूर, कन्या उच्च विद्यालय के हेडमास्टर साहब उसकी बेटी को मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म नहीं भर रहे हैं. अगर उसकी बेटी मैट्रिक नहीं पास करेगी, तो विवाह कैसे होगा? उसकी बच्ची पिछली बार मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गयी थी. यह शिकायत शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे कोंच प्रखंड प्रमुख शिवकुमार चौहान से टिकारी के तेतरिया गांव के रहनेवाले दिनेश दास ने की. इस पर प्रमुख ने हेडमास्टर विजय नारायण सिंह को बच्ची का फॉर्म भरने का निर्देश दिया. इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले सत्र में विद्यालय की 61 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गयी थीं. लेकिन, इस बार सिर्फ 42 फाॅर्म ही आया है, जिसके कारण कई छात्राओं का फाॅर्म नहीं भरा जा सका. वैसे भी फॉर्म भरने का समय खत्म हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >