सात घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां

सात घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां फोटो मानपुर से आयी तसवीरमानपुर. मुफस्सिल थाने के भदेजा गांव में भूमि विवाद में मां-बेटे की हत्या के विरोध में लोगों ने सलेमुपर गांव के पास गया-नवादा मुख्य मार्ग पर सुबह पांच बजे ही जाम लगा दिया. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आये.टायर जला कर लोगों […]

सात घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां फोटो मानपुर से आयी तसवीरमानपुर. मुफस्सिल थाने के भदेजा गांव में भूमि विवाद में मां-बेटे की हत्या के विरोध में लोगों ने सलेमुपर गांव के पास गया-नवादा मुख्य मार्ग पर सुबह पांच बजे ही जाम लगा दिया. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आये.टायर जला कर लोगों ने प्रदर्शन किया. पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाये. लोगों का कहना था कि पुलिस सख्त होती, तो अपराधी घटना को अंजाम नहीं दे पाते. पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इधर, जाम में ट्रक व स्कूली गाड़ियां फंस गयीं. शुक्रवार की रात को हुई घटना के विरोध में शनिवार काे लगे जाम से माहौल एक तनावपूर्ण हो गया.मृतका के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि अगर वह भागा नहीं होता, तो अपराधी उसे भी गोली मार देते. उसने बताया कि आरोपित लोग दो दिनों से फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >