बोर्ड में नर्णिय, सफाईकर्मियों पर कसेगी नकेल

बोर्ड में निर्णय, सफाईकर्मियों पर कसेगी नकेलफोटो -बेवजह की हड़ताल पर अब होगा कड़ा फैसलाजॉब कार्ड कर्मचारियों का होगा पुलिस सत्यापनसंवाददाता, गयासफाईकर्मियों व पार्षदों के बीच हुए विवाद का असर शनिवार को बोर्ड की बैठक में भी देखने को मिला. पार्षदों ने सफाई को मुद्दा बना कर सफाईकर्मियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. बैठक में […]

बोर्ड में निर्णय, सफाईकर्मियों पर कसेगी नकेलफोटो -बेवजह की हड़ताल पर अब होगा कड़ा फैसलाजॉब कार्ड कर्मचारियों का होगा पुलिस सत्यापनसंवाददाता, गयासफाईकर्मियों व पार्षदों के बीच हुए विवाद का असर शनिवार को बोर्ड की बैठक में भी देखने को मिला. पार्षदों ने सफाई को मुद्दा बना कर सफाईकर्मियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. बैठक में तय हो गया कि अब अगर सफाईकर्मी छोटे मुद्दे या फिर किसी के बहकावे में आकर हड़ताल करेंगे, तो नगर निगम कड़ा रूख अपनायेगा. वैकल्पिक व्यवस्था के साथ-साथ कर्मी हटाये भी जा सकते हैं. जाहिर है कि निगम बोर्ड का यह फैसला सफाईकर्मियों और उनसे जुड़ी राजनीति करनेवालों की चिंता बढ़ायेगी. बात सिर्फ सफाईकर्मियों तक ही सीमित नहीं है. जमादार सफाई निरीक्षकों पर भी गाज गिर सकती है. बैठक के दौरान अधिकतर पार्षदों ने कहा कि वार्ड में जमादार व सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी सुबह छह बजे से एक बजे तक की है, लेकिन अधिकतर 10 बजे के बाद नजर नहीं आते. इसका सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ता है. तय हुआ कि पार्षद व नगर आयुक्त किसी भी दिन औचक निरीक्षण करेंगे, जो भी गायब मिला, उस पर कार्रवाई तय हो जायेगी.अगली बैठक में देनी होगी पूरी जानकारीनगर निगम बोर्ड को यह मालूम ही नहीं है कि नगर निगम कितने मजदूरों को जॉब कार्ड पर रख कर काम ले रहा है. बैठक के दौरान कई पार्षदों ने इस पर आपत्ति दर्ज करायी. तय हुआ कि अगली बैठक में बोर्ड के सामने पूरी जानकारी रखी जाये. साथ ही, नगर आयुक्त से कहा गया कि तमाम जाॅब कार्ड पर बहाल कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाये. बैठक में मेयर सोनी कुमारी, नगर आयुक्त विजय कुमार समेत तमाम पार्षद व अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव मौजूद नहीं थे. कूड़ा कलेक्शन दिसंबर के अंत मेंबैठक के दौरान बताया गया कि 24 दिसंबर तक 15 नये हॉपर (कूड़ा ढोनेवाली गाड़ी ) नगर निगम के पास उपलब्ध हो जायेंगे. इसके बाद ही विष्णुपद इलाके से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जायेगा. पहले पितृपक्ष मेला एरिया के तौर पर चिह्नित 10 वार्डों में कलेक्शन करेगा, इसके छह महीने के बाद शहर के सभी वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जायेगा. तब तक निगम के पास और भी दूसरे उपकरण उपलब्ध हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >