सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार लोग घायल

सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार लोग घायल टिकारी-कुर्था मार्ग में मोटरसाइकिल सवार युवकों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्करटिकारी-केसपा मार्ग में पिकअप वैन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची घायल प्रतिनिधि, टिकारीटिकारी-कुर्था मार्ग में रमनबिगहा के पास स्कॉपियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का […]

सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची समेत चार लोग घायल टिकारी-कुर्था मार्ग में मोटरसाइकिल सवार युवकों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्करटिकारी-केसपा मार्ग में पिकअप वैन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची घायल प्रतिनिधि, टिकारीटिकारी-कुर्था मार्ग में रमनबिगहा के पास स्कॉपियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया, जहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा दिया गया. मऊ ओपी प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि घायलों रेवई गांव के 32 वर्षीय राकेश कुमार सिंह, 30 वर्षीय तरुमन मांझी व उदय सिंह हैं. पुलिस ने स्कॉपियो को जब्त कर लिया है और उसके चालक से पूछताछ कर रही है. सभी लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर मऊ से रेवई गांव जा रहे थे कि टिकारी की ओर से आ रही स्कॉपियो ने धक्का मार दिया. वहीं, एक अन्य हादसे में टिकारी-केसपा मार्ग में इजमाइल बलवा पर के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >