चकरा में टोलासेवक के भरोसे स्कूल अतरी. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बुधवार को चकरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. पता चला कि टोलासेवक प्रेमचंद्र कुमार ही बच्चों को पढ़ा रहे थे. प्रभा कुमारी, अनु कुमारी, देवेंद्र कुमार व अनुराग गौतम सहित सभी शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय से गायब थे. निरीक्षण के दौरान प्रभारी द्वारा उपस्थिति पंजी अपने साथ ले जाने और कभी-कभार विद्यालय आने की बात सामने आयी. चकरा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि यहां शिक्षक महीने में एक-दो बार ही आते हैं. बीडीओ ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जिलाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है.
चकरा में टोलासेवक के भरोसे स्कूल
चकरा में टोलासेवक के भरोसे स्कूल अतरी. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बुधवार को चकरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. पता चला कि टोलासेवक प्रेमचंद्र कुमार ही बच्चों को पढ़ा रहे थे. प्रभा कुमारी, अनु कुमारी, देवेंद्र कुमार व अनुराग गौतम सहित सभी शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय से गायब थे. निरीक्षण के दौरान प्रभारी द्वारा […]
