छात्रवृत्ति को लेकर रोड पर उतरे बच्चे मोहड़ा. ठाकुर राणा रंजीत उच्च विद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति को लेकर अतरी-जेठियन मुख्य मार्ग पर शाहजादपुर मोड़ के समीप रोड जाम किया. इससे यातायात घंटों बाधित रहा. नौवीं-10वीं के छात्रों का कहना था कि छात्रवृत्ति राशि का वितरण नहीं किया गया है, जबकि चुनाव के समय से ही आश्वासन दिया जा रहा है. अतरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने प्रभारी रामभरत प्रसाद व छात्रों के बीच सुलह करा कर छात्रवृत्ति वितरण करने का निर्देश दिया. इधर, प्रभारी रामभरत प्रसाद ने बताया कि पैसा सिर्फ सामान्य वर्ग के लिए आया है. दूसरी कोटि के छात्रों के लिए पैसा नहीं आया है. छात्रवृत्ति वितरण में हंगामे के डर से वितरण नहीं किया जा रहा था.
छात्रवृत्ति को लेकर रोड पर उतरे बच्चे
छात्रवृत्ति को लेकर रोड पर उतरे बच्चे मोहड़ा. ठाकुर राणा रंजीत उच्च विद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति को लेकर अतरी-जेठियन मुख्य मार्ग पर शाहजादपुर मोड़ के समीप रोड जाम किया. इससे यातायात घंटों बाधित रहा. नौवीं-10वीं के छात्रों का कहना था कि छात्रवृत्ति राशि का वितरण नहीं किया गया है, जबकि चुनाव के समय से […]
