कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोकमानपुर. वजीरगंज के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह का निधन सोमवार की शाम हो गया. वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे. इनके निधन पर वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में शोक है. वह वजीरगंज प्रखंड के कढ़ौना गांव के रहने वाले थे. इसकी जानकारी पाते ही पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. उन्होंने फोन पर बताया कि श्री सिंह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे. वह अपने अंतिम सांस तक जनता को सेवा देते रहे. निधन की जानकारी पाते ही मानपुर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की.
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोक
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोकमानपुर. वजीरगंज के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह का निधन सोमवार की शाम हो गया. वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे. इनके निधन पर वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में शोक है. वह वजीरगंज प्रखंड के कढ़ौना गांव के रहने वाले थे. इसकी जानकारी पाते ही पशुपालन मंत्री […]
