नैक जांच के लिए मार्च में भेजा जायेगा प्रस्ताव !

नैक जांच के लिए मार्च में भेजा जायेगा प्रस्ताव ! एएम कॉलेज में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक क्लासरूम, शौचालय व पेयजल की स्थिति सुधारने पर हुई चर्चा संवाददाता, गयाअनुग्रह मेमोरियल कॉलेज (एएम कॉलेज) में नैक जांच की तिथि प्रस्तावित करने व उसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक प्राचार्य कक्ष में बैठक आयोजित […]

नैक जांच के लिए मार्च में भेजा जायेगा प्रस्ताव ! एएम कॉलेज में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बैठक क्लासरूम, शौचालय व पेयजल की स्थिति सुधारने पर हुई चर्चा संवाददाता, गयाअनुग्रह मेमोरियल कॉलेज (एएम कॉलेज) में नैक जांच की तिथि प्रस्तावित करने व उसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक प्राचार्य कक्ष में बैठक आयोजित की गयी. इसमें शामिल शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज की व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिये. गौरतलब है कि यह बैठक तीन दिसंबर को बैठक प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया था.बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि पहले कॉलेज की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय, उसके बाद ही नैक टीम से जांच कराने के लिए प्रस्तावित तिथि भेजी जाय. तय हुआ कि कॉलेज की व्यवस्था सुधारने का काम दो से चार दिनों के अंदर शुरू कर दिया जायेगा. बैठक में डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ एच चक्रवर्ती, डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ किशोर पासवान, डॉ धनेश्वर राम, डॉ किशोर पाठक, डॉ विमला सिंह, डॉ गौड़, डॉ अनिता रानी, मिथिलेश सिंह, अमरेश सिंह, रंजीत कुमार व रंजीत कुमार मौजूद रहे.लैब होगी हाइटेक, क्लासरूमों की होगी मरम्मत भीबैठक में कहा गया कि कॉलेज में बॉटनी, जूलॉजी, साइकोलॉजी, फिजिक्स व बीएड के लेबोरेटरी समेत बीसीए की कंप्यूटर लेबोरेटरी को हाइटेक बनाया जायेगा. साथ ही शौचालय, पेयजल व खेल परिसर की स्थिति सुधारी जायेगी. क्लासरूमों की भी मरम्मत करायी जायेगी. जानकारी के अनुसार, दो-तीन वर्ष पहले भी नैक टीम की जांच के लिए ज्यादातर कार्य कराये गये थे. हाल ही में कॉलेज प्रशासन द्वारा पूछताछ कार्यालय व गार्ड रूम का निर्माण कराया गया है. जल्द पूरी कर ली जायेगी तैयारीनैक की टीम से जांच कराने के लिए कॉलेज में जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी. कॉलेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं है. मार्च के अंत में जांच की तिथि तय करने का प्रस्ताव भेजा जायेगा. डॉ साकेत बिहारी सिंह, प्रभारी प्राचार्य, एएम कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >