आरपीएफ ने तलाशी अभियान में सात को पकड़ा गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय के नेतृत्व में सोमवार को जंकशन के अंदर व बाहरी परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान जंकशन परिसर में अवैध रूप से घूमते व धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी सफर करते सात लोगों को पकड़ा गया. सभी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर करीब सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.जंकशन से 12 यात्री बेटिकट पकड़ायेगया. गया जंकशन पर सोमवार को वाणिज्य विभाग व जीआरपी-आरपीएफ के संयुक्त चेकिंग अभियान में 12 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया. आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक सीताराम सिंह ने बताया कि जंकशन से होकर जाने-आनेवाली ट्रेनों से उतरने वाले लोगों के टिकटों की जांच की गयी. इस दौरान 12 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. रेलवे एक्ट के तहत चलान काट कर सभी से करीब चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. जंकशन से दो अवैध वेंडर गिरफ्तार गया. आरपीएफ ने सोमवार को गया-पटना-गया मेमो पैसेंजर ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में अवैध रूप से खाने-पीने का समान बेचते दो वेंडरों को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल सिंह ने बताया कि रेलवे एक्ट के तहत वेंडरों से चार हजार का जुर्माना वसूला गया.
आरपीएफ ने तलाशी अभियान में सात को पकड़ा
आरपीएफ ने तलाशी अभियान में सात को पकड़ा गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय के नेतृत्व में सोमवार को जंकशन के अंदर व बाहरी परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान जंकशन परिसर में अवैध रूप से घूमते व धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला बोगी सफर करते सात लोगों को पकड़ा गया. सभी के विरुद्ध […]
