625 किलो डोडा और हथियार बरामद

सशस्त्र सीमा बल की टीम ने कार्रवाई

सशस्त्र सीमा बल की टीम ने कार्रवाई प्रतिनिधि, बाराचट्टी. सशस्त्र सीमा बल की टीम ने धनगाईं थाना क्षेत्र के बरसूदी जंगल में छिपा कर रखे गये प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया. इस दौरान एक हथियार बरामद होने की खबर है. बरसूदी जंगल में डोडा छिपा कर रखने की सूचना के बाद सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रवि शंकर ने स्थानीय कमांडर सनोज राज को संबंधित ऑपरेशन को पूरा करने का निर्देश दिया. सनोज के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जंगल में छिपा कर रखे गये 625 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ को बरामद किया. बरामद डोडा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग सात लाख रुपये से ऊपर बताया जा रहा है. इस दौरान एक देसी हथियार भी बरामद किया गया. सुरक्षा बलों का मानना है कि तस्करों ने जंगल में छिपा कर डोडा रखा था. बरसूदी जंगल का इलाका संवेदनशील इलाका माना जाता है. सशस्त्र सीमा बल की टीम ने बरामद डोडा और हथियार को आवश्यक कार्रवाई के लिए धनगाईं पुलिस को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >