फल्गु व सूर्यकुंड में स्नान के बाद पूजा-अर्चना

फल्गु व सूर्यकुंड में स्नान के बाद पूजा-अर्चनासंवाददाता, गयाकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी में गड्ढा खोद कर व सूर्यकुंड में स्नान किया. इसके बाद वष्णिुपद मंदिर में भगवान वष्णिु के चरण की पूजा-अर्चना की. वष्णिुपद के अलावा शक्तिपीठ मां मंगलागौरी, कामाख्या देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, पितामहेश्वर, मार्कंडेय महादेव व अन्य […]

फल्गु व सूर्यकुंड में स्नान के बाद पूजा-अर्चनासंवाददाता, गयाकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी में गड्ढा खोद कर व सूर्यकुंड में स्नान किया. इसके बाद वष्णिुपद मंदिर में भगवान वष्णिु के चरण की पूजा-अर्चना की. वष्णिुपद के अलावा शक्तिपीठ मां मंगलागौरी, कामाख्या देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, पितामहेश्वर, मार्कंडेय महादेव व अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही.फोटो-आरती व कविताओं में फल्गु का महिमामंडनगया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की शाम गदाधर-देवघाट पर प्रतज्ञिा संस्था की ओर से फल्गु आरती की गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही. आरती से पहले उक्त घाट पर कवियों ने काव्य पाठ भी किया. इसमें सुमंत, खालिद हुसैन परदेशी, सच्चिदानंद प्रेमी व अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया. कवियों ने अपनी रचनाओं में कार्तिक महीने की महत्ता व फसल गीत का जक्रि किया. कई कवियों ने फल्गु की महत्ता का भी बखान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >