आग से मां-बेटा झुलसे, नोटों की गड्डियां राखफोटो-गया 100-आग से जले हुए नोट.वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एक घर में रसाेई गैस सिलिंडर लीक करने से लगी आगएक बक्से में रखे लाखों रुपये के नोट के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी जले गंभीर रूप से जले मां-बेटे को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पटना किया रेफरवरीय संवाददाता, गयामगध मेडिकल थाने के एटी गेट-डाक बाबा के पास वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के रोड नंबर-14 में रहनेवाले विनय यादव के मकान में मंगलवार की रात रसोई गैस सिलिंडर से आग लगी गयी. आग से विनय यादव की पत्नी कविता देवी व उनका चार वर्षीय बेटा पवन कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अाग पर काबू पाया. परिजनों ने आग से झुलसे कविता व पवन को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. यह महज संयोग रहा कि विनय का दूसरा बेटा छह वर्षीय श्रवण कुमार, जो दूसरे कमरे में खेल रहा था, आग की चपेट में नहीं आया़जानकारी के अनुसार, नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नैली-कबिलपुर के रहनेवाले विनय यादव ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. वह अपने मकान के एक ही कमरे में रहते थे. दूसरों कमरों में किरायेदार रहते हैं. मंगलवार की रात खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आकर विनय की पत्नी कविता व उनका बेटा पवन आ गया. गंभीर रूप से झुलसी कविता खुद की परवाह किये बगैर हिम्मत दिखाते हुए अपने बेटे को बचाने में लगी. शोर-गुल सुन कर किरायेदार दौड़े और गंभीर रूप से झुलसे मां-बेटे को कमरे से बाहर निकाला. आग पर काबू पाने के बाद परिजनों को कमरे से एक स्टील का बॉक्स मिला, जिसमें लाखों रुपये के नोट व सोने-चांदी के जेवरात रखे थे. आग से ज्यादातर नोट जल गये थे. विनय के भाई दिलीप यादव ने बताया कि बॉक्स में कितने रुपये हैं, इसका आकलन करना मुश्किल है. अब तक बक्से से करीब पांच-छह हजार रुपये सुरक्षित मिले हैं. आग से लाखों रुपये के नोट व सोने-चांदी के जेवरात जल गये हैं. रालाेसपा नेता की बहन है महिला आग से जख्मी कविता देवी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश सचिव सह चेरकी के रहनेवाले राघवेंद्र नारायण यादव की बहन है. श्री यादव ने बताया कि उनकी बहन आग से गंभीर रूप से झुलस गयी है. उसे पटना ले जाया जा रहा है. उसकी हालत बेहद नाजुक है, जबकि भगीना पवन की हालत उसकी मां से थोड़ी बेहतर है.
आग से मां-बेटा झुलसे, नोटों की गड्डियां राख
आग से मां-बेटा झुलसे, नोटों की गड्डियां राखफोटो-गया 100-आग से जले हुए नोट.वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एक घर में रसाेई गैस सिलिंडर लीक करने से लगी आगएक बक्से में रखे लाखों रुपये के नोट के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी जले गंभीर रूप से जले मां-बेटे को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पटना किया […]
