चीन के श्रद्धालुओं ने भिक्षुओं को कराया संघदानफोटो- बोधगया 01- संघदान के लिए बैठे बोधगया स्थित विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षु प्रभारी, 02- संघदान से पहले प्रार्थना में शामिल चीन के भिक्षु व श्रद्धालु, 03- संघदान से पहले प्रार्थना करते चीन के भिक्षु व श्रद्धालुचीन बौद्ध मठ में आयोजित हुआ चीवरदान व संघदान समारोहचीन से करीब 175 भिक्षुओं व श्रद्धालुओं का दल आया है बोधगयासंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर में चीन के भिक्षुओं द्वारा आयोजित वाटरलैंड पूजा के बीच मंगलवार को स्थानीय चाइना मोनास्टरी में बोधगया स्थित विभिन्न बौद्ध मठों में रहनेवाले भिक्षुओं को चीवरदान व संघदान कराया गया. इसमें चीन से आये श्रद्धालुओं के सहयोग से सभी को भोजन कराया गया और उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री दी गयी. करीब 175 बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु इस समारोह में शामिल होने के लिए चीन से बोधगया पहुंचे हैं. सभी आगामी 30 नवंबर तक यहां आयोजित वाटरलैंड पूजा समारोह में शिरकत करेंगे. चाइना मोनास्टरी से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के ग्वांग तोंग पोलो स्थित लिफो टेंपल के मुख्य पुजारी वेन आर चाउ के जूनियर भिक्षु वेन तोंग ओ के नेतृत्व में वाटरलैंड पूजा का आयोजन किया जा रहा है. तोंग ओ की मौजूदगी में ही बौद्ध भिक्षुओं को चीवरदान व संघदान कराया गया. उल्लेखनीय है कि पृथ्वी व जल संरक्षण को लेकर महाबोधि मंदिर में बोधिवृक्ष के नीचे चीन के भिक्षुओं द्वारा छठी वाटरलैंड पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यह भी कि पिछले दो वर्षों से बोधगया आनेवाले चीन के श्रद्धालुओ में भी बढ़ोतरी हुई है.
चीन के श्रद्धालुओं ने भक्षिुओं को कराया संघदान
चीन के श्रद्धालुओं ने भिक्षुओं को कराया संघदानफोटो- बोधगया 01- संघदान के लिए बैठे बोधगया स्थित विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षु प्रभारी, 02- संघदान से पहले प्रार्थना में शामिल चीन के भिक्षु व श्रद्धालु, 03- संघदान से पहले प्रार्थना करते चीन के भिक्षु व श्रद्धालुचीन बौद्ध मठ में आयोजित हुआ चीवरदान व संघदान समारोहचीन से […]
