महायज्ञ में मंत्रोच्चार से माहौल धर्ममयफोटोबेलागंज. चाकंद सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के दौरान पुरोहितों व साधकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है. प्रतिदिन अहले सुबह से लेकर देर रात तक यज्ञ मंडप में मंत्रों के उच्चारण किया जा रहा है. अयोध्या से आयी मंडली द्वारा प्रतिदिन अपराह्न से रामलीला का मंचन व रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. संध्या में संत देव नारायण दास नागा बाबा के प्रवचन में विष्णु महापुराण, रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषद व वेदों के शलोकों का बखान किया जा रहा है. इसके अलावा रात में कलाकारों द्वारा रासलीला का भी मंचन किया जा रहा है. महायज्ञ आयोजन समिति के अधयक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह सचिव राकेश कुमार सोलंकी कोषाध्यक्ष बदरी प्रसाद, डॉ रामानंद प्रजापत,देवनंदन भगत, सतेंद्र कुमार नेताजी सहित अन्य सदस्य महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं.कमालपुर में छत से महिला गिरी, मौतबेलागंज. कमालपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे छत से गिर कर 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला कुंती देवी कमालपुर गांव के अवधेश सिंह की पत्नी थी. गांव के लोगों ने बताया कि कुंती देवी अपने घर की छत पर नेनुआ तोड़ने के लिए गयी थी. इस दौरान छत की रेलिंग पुराना होने कारण टूट कर गिर गयी. रेलिंग के मलबे के साथ कुंती देवी भी छत से नीचे गिर गयी. गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही कुंती देवी की मौत हो गयी. कुंती देवी व अवधेश सिंह के चार बच्चे हैं. घटना के बाद महिला के बच्चों और परिजनों में कोहराम मच गया है.आंगलबाड़ी केंद्रों में पोषाहार का वितरणबेलागंज. बेलागंज व नगर प्रखंड (ग्रामीण) के सभी आगंनबाड़ी केद्रों में सोमवार को बच्चों व गर्भवती व दूधवती महिलाओं में टीएचआर ( टेक होम राशन) का वितरण किया गया. टीएचआर वितरण का सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित डीएम द्वारा प्रतिनियुकत अधिकारियों ने विभन्नि आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर जायजा लिया.
महायज्ञ में मंत्रोच्चार से माहौल धर्ममय
महायज्ञ में मंत्रोच्चार से माहौल धर्ममयफोटोबेलागंज. चाकंद सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के दौरान पुरोहितों व साधकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है. प्रतिदिन अहले सुबह से लेकर देर रात तक यज्ञ मंडप में मंत्रों के उच्चारण किया जा रहा है. अयोध्या से आयी मंडली […]
