पीएम आवास योजना के 57 आवेदन रद्द, 52 लोगों को नीलाम पत्र

गया जी न्यूज : सत्यापन में अपात्र लाभुकों का आवेदन हो रहा रद्द, होगी कानूनी कार्रवाई

गया जी न्यूज : सत्यापन में अपात्र लाभुकों का आवेदन हो रहा रद्द, होगी कानूनी कार्रवाई

रोहित कुमार सिंह, गया जी.

नगर प्रखंड क्षेत्र में फर्जी तरीके से इंदिरा आवास लेने वालों की खैर नहीं है. पक्का मकान वाले भी पीएम आवास योजना का लाभ लेने की चाहत में है. लेकिन, ऐसा नहीं होगा. सत्यापन के दौरान आवेदन को रद्द कर ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए एक मुहिम की शुरुआत की गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार ने बताया कि नगर प्रखंड अंतर्गत आने वाले गांवों में सत्यापन शुरू करते हुए 57 लोगों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. साथ ही 52 लोगों को नीलाम पत्र भेजा है. बीडीओ ने बताया कि कुछ लोगों ने पक्का मकान होने के बावजूद आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया था. यहीं नहीं, पहली किस्त की मांग भी कर रहे थे. हालांकि, सत्यापन के दौरान ऐसे लोगों के नाम का खुलासा कर दिया गया है. नगर प्रखंड अंतर्गत नैली के दो, केशरुधर्मपुर के तीन, मदन बिगहा के 32, अमराहा के 11, कोरमा के चार, बारा के पांच सहित लोगों के 57 आवेदन रद्द कर दिये गये हैं. साथ ही 52 आवेदकों को नीलाम पत्र भेज कर कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. बीडीओ ने बताया कि जो पक्का मकान वालों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था, उनका आवेदन सत्यापन के दौरान रद्द हो गया है. प्रखंड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवास योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास अपना मकान नहीं है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं. आवेदनों की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो आवेदनों की जांच कर रही है और पात्र आवेदकों को लाभ दिलाने का प्रयास कर रही है. उनकी जगह पात्र आवेदकों को लाभ दिया जायेगा.

क्या कहते हैं नगर बीडीओ

पीएम आवास योजना के सत्यापन के दौरान 57 लोगों का आवेदन रद्द कर दिया गया है. 52 लोगों को नीलाम पत्र भेजा गया है. बीडीओ ने कहा कि पीएम आवास आवास योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास अपना मकान नहीं है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं.

राकेश कुमार, बीडीओ, चंदौतीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >