बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर उड़ाये 48 हजार रुपये, केस दर्ज

इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर मगध मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

मुख्य संवाददाता, गया जी साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर मगध मेडिकल थाने के सोहनबिगहा मुहल्ले के रहनेवाले कृष्णा प्रसाद की पत्नी कुमारी मंजू क्रांति को झांसे में लिया और उनसे 48 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर मगध मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता ने मगध मेडिकल थाने के दारोगा को बताया है कि उनके मोबाइल फोन एक कॉल आया. कॉल करनेवाले ने अपना परिचय बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में दिया और कहा कि उनका बिजली मीटर बंद हो जायेगा. उनके व्हाटसअप पर एक ऐप भेज रहे हैं. उसे क्लिक करने पर उनका मीटर अपडेट हो जायेगा. इसके बाद उनसे 100 रुपये का रिचार्ज करने को कहा. रिचार्ज करते ही उनका स्क्रीन कामकाज करना बंद कर दिया. इस दौरान उनके बैंक खाते से 48 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि उनके खाते से 48 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं. इधर, पीड़ित के बयान पर मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >