पुलिस मुठभेड में महिला माओवादी की मौत

गया: जिले के सोंडी-झंझोर में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक कथित महिला माओवादी मारी गयी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस को मिलाकर बनायी गयी सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने झारखंड से सटे इस गांव में तलाशी अभियान चलाया और यहां हुई मुठभेड में एक महिला […]

गया: जिले के सोंडी-झंझोर में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक कथित महिला माओवादी मारी गयी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस को मिलाकर बनायी गयी सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने झारखंड से सटे इस गांव में तलाशी अभियान चलाया और यहां हुई मुठभेड में एक महिला उग्रवादी मारी गयी.

महाराज ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से एक वाकी टॉकी, इंसास राइफल और बहुत सारा गोला बारुद बरामद किया है.माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >