गढ़वा. शहर के नामधारी कॉलेज के समीप स्थित प्रियदर्शिनी अस्पताल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 27 मरीजों की हड्डी की डेंसिटी की जांच की गयी. अस्पताल के संचालक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एनके रजक ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गों और कामकाजी लोगों में हड्डियों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में समय रहते जांच और इलाज आवश्यक है. इस अवसर पर डॉ एनके रजक के साथ विजय राम, बलराज राम, लाल बहादुर मेहता, अभय पांडेय, मुकेश उरांव, नागेंद्र उरांव, हिमांशु गुप्ता, शांति नगेसिया, आकांक्षा कुमारी, चंद्रमणि केरकेट्टा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
