टिकट चेकिंग : 242 यात्री पकड़े गये, ₹96,450 जुर्माना वसूला

रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को गया-धनबाद-कोडरमा सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

गया जी. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को गया-धनबाद-कोडरमा सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा कर रहे 242 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹96,450 जुर्माने के रूप में वसूले गये. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि स्टेशनों पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान के साथ-साथ गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13513 आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस, 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस और अन्य मेल, एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनों में भी सघन जांच की गयी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट लिया है, उसी श्रेणी में यात्रा करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे. जांच अभियान के दौरान स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी, जो टिकट खरीदकर यात्रा के लिए लाइन में खड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >