गया : लुटेरों को पकड़ने में ट्रेन से गिरा यात्री, हाथ कटा

गया/वजीरगंज : अपराधियों ने रविवार की रात हथियार के बल पर गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन में घुस कर यात्रियों के साथ लूटपाट की. ट्रेन नवादा के डेढ़गांव हॉल्ट के पास जैसे रुकी कि अपराधी लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधी कई यात्रियों का सामान लूट कर जा रहे थे कि अचानक एक महिला का पर्स नजर […]

गया/वजीरगंज : अपराधियों ने रविवार की रात हथियार के बल पर गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन में घुस कर यात्रियों के साथ लूटपाट की. ट्रेन नवादा के डेढ़गांव हॉल्ट के पास जैसे रुकी कि अपराधी लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधी कई यात्रियों का सामान लूट कर जा रहे थे कि अचानक एक महिला का पर्स नजर आ गया. अपराधी महिला से पर्स छीनने की कोशिश करने लगे कि तभी उसके पति ने विरोध करते हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, इस दौरान वह ट्रेन के नीचे गिर गया. ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दायां हाथ कट गया. घायल युवक की पहचान वजीरगंज के तिलोरा गांव निवासी अविनाश कुमार के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >