गया : विषाक्त भोजन खाने से दो बच्चियों की मौत

बाराचट्टी : मोहनपुर थाना क्षेत्र के पाठक गोरैल गांव में विषाक्त भोजन खाने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि मां व बेटी का इलाज किया जा रहा है. यह घटना पाठक गोरैल गांव के रहनेवाले सुरेंद्र मिस्त्री के घर में हुई है. मरनेवालों में सुरेंद्र मिस्त्री की बेटी अंशु कुमारी व ढाई वर्षीय […]

बाराचट्टी : मोहनपुर थाना क्षेत्र के पाठक गोरैल गांव में विषाक्त भोजन खाने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि मां व बेटी का इलाज किया जा रहा है. यह घटना पाठक गोरैल गांव के रहनेवाले सुरेंद्र मिस्त्री के घर में हुई है. मरनेवालों में सुरेंद्र मिस्त्री की बेटी अंशु कुमारी व ढाई वर्षीय प्रियांशु कुमारी शामिल हैं. वहीं, सुरेंद्र मिस्त्री की पत्नी मुन्नी देवी व बड़ी बेटी रानी कुमारी का इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही बोधगया डीएसपी सिंधुशेखर सिंह व मोहनपुर थानाध्यक्ष रविभूषण सिन्हा समेत अन्य गांव में पहुंचे और मामले की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >