हरिहरगंज : ट्रेलर से मजदूर को रौंदा, मौत

हरिहरगंज : एनएच-98 पर रविवार को हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय मो नूर आलम की मौत हो गयी. वह दैनिक मजदूरी करता था. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. इसके बाद लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. इस दौरान कुछ उग्र युवकों ने कई वाहनों को […]

हरिहरगंज : एनएच-98 पर रविवार को हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय मो नूर आलम की मौत हो गयी. वह दैनिक मजदूरी करता था. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. इसके बाद लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. इस दौरान कुछ उग्र युवकों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

मो नूर आलम हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर का निवासी था. रविवार दोपहर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर (सीजी 15-एसी 4221) ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद चालक ने ट्रेलर लेकर भागने का प्रयास किया.
लेकिन, थोड़ी दूर जा कर उसने ट्रेलर खड़ा कर दिया और वहां से भाग निकला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रेलर के सह चालक को हिरासत में ले लिया. इधर, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी और मृतक के परिजन को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने तथा वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने की मांग करने लगे.
अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने लोग : सड़क जाम की सूचना पर छतरपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी कामेश्वर बेदिया, हरिहरगंज बीडीओ हरिशंकर बड़ाइक आदि मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग अपनी मांग पर अड़े हुए थे. इसी बीच कुछ उग्र युवाओं ने जाम में फंसे कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये. मामला बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और उत्पाती युवकों को खदेड़ा.
परिजन को मिला हरसंभव सहायता का भरोसा : पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह, छतरपुर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, पीपरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे थे. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मृतक के परिजन को प्रावधान के मुताबिक राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं विधवा पेंशन योजना का लाभ देने की बात कही.
विराेध में सड़क जाम
एनएच-98 पर दोपहर एक बजे हुई घटना, सड़क पार कर रहा था मो नूर आलम, ट्रेलर ने कुचल दिया
आक्रोशित लोगों में शामिल कुछ उग्र युवकों ने वाहनों में की तोड़फोड़ पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >