मूंगफली के रुपये मांगने पर दुकानदार को बदमाशों ने पीटा

मानपुर : रविवार की दोपहर गोरक्षणी बस स्टैंड में मूंगफली बेचनेवाले के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की व उसके पॉकेट से सात सौ रुपये भी छीन लिये. इधर, मारपीट व बंधक बनाये जाने से डरे सहमे जख्मी दुकानदार ने 100 पर सूचना दी. सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस सक्रिय हुई व मूंगफली बेचनेवाले […]

मानपुर : रविवार की दोपहर गोरक्षणी बस स्टैंड में मूंगफली बेचनेवाले के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की व उसके पॉकेट से सात सौ रुपये भी छीन लिये. इधर, मारपीट व बंधक बनाये जाने से डरे सहमे जख्मी दुकानदार ने 100 पर सूचना दी. सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस सक्रिय हुई व मूंगफली बेचनेवाले को थाने लेकर आयी. जख्मी युवक ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी कानपुर देहात थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव का रहनेवाला है. उसका नाम योगेंद्र सिसोदिया है.

उसकी टीम गया शहर में बादाम बेचने आयी है. टीम के साथ योगेंद्र भी मानपुर आया व गौरक्षणी बस स्टैंड के पास बेच रहा था. कुछ लोगों ने बादाम खरीदे जब मूंगफली के 20 रुपये मांगे, तो मारपीट करने लगे. इधर, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया व घटना की पूरी जानकारी ली.
मुफस्सिल थाने के गोरक्षणी बस स्टैंड के पास हुई घटना
मूंगफली के 20 रुपये मांगने पर बदमाशों ने किया हमला
कंट्रोल रूम में शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन
घायल दुकानदार को अस्पताल में कराया भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >