टिकारी रोड में खोवा, छेना की दुकानों में की छापेमारी

इकट्ठा किये गये सैंपल, जांच के लिए भेजे जा रहे पटना गया : शहर के टिकारी रोड में फूड इंस्पेक्टर द्वारा दीपावली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार में लोगों को नहीं बेची जाये, इसके लिए आधा दर्जन खोवा, छेना की दुकानों में छापेमारी कर जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किये गये. फूड ऑफिसर […]

इकट्ठा किये गये सैंपल, जांच के लिए भेजे जा रहे पटना

गया : शहर के टिकारी रोड में फूड इंस्पेक्टर द्वारा दीपावली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार में लोगों को नहीं बेची जाये, इसके लिए आधा दर्जन खोवा, छेना की दुकानों में छापेमारी कर जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किये गये. फूड ऑफिसर मुकेश कश्यप ने बताया कि डीएम व कमिश्नर का सख्त आदेश है कि दीपावली में मिठाई बनाने में उपयोग होने वाले खोवा, छेना की गुणवत्ता की जांच की जाये और नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाये.
उन्होंने बताया कि किसी भी दुकानदार का सामान तय मानक पर खरा नहीं उतरा, तो उनके खिलाफ नियम के तहत जुर्माना व केस दर्ज कराया जायेगा. मिलावटी सामान बेचनेवालों के खिलाफ तीन लाख तक जुर्माना करने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कई मॉल में सामान के सैंपल जांच के लिए लिये गये हैं. इन सैंपलों को जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >