डीजे संचालक को गोली मार कर किया जख्मी, केस दर्ज

मगध मेडिकल में चल रहा इलाज गया : डीजे संचालक को हथियारबंद शराब धंधेबाजों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल की पहचान नारायणचुआं शिव शक्ति कॉलोनी के रहनेवाले मुकेश उर्फ नीतू ठाकुर के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार की दोपहर विष्णुपद थाना क्षेत्र के वैतरणी तालाब स्थिति कर्पूरी भवन के पास […]

मगध मेडिकल में चल रहा इलाज

गया : डीजे संचालक को हथियारबंद शराब धंधेबाजों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल की पहचान नारायणचुआं शिव शक्ति कॉलोनी के रहनेवाले मुकेश उर्फ नीतू ठाकुर के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार की दोपहर विष्णुपद थाना क्षेत्र के वैतरणी तालाब स्थिति कर्पूरी भवन के पास की है. मुकेश ठाकुर ने बताया कि वे अपने बच्चों को मेला घुमाने के लिए बैठे हुए थे.
उसी वक्त अपराधी आया और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा. इस दौरान एक गोली उनके माथे से छू कर पार हुई. इसके बाद साथियों के साथ रहे अपराधी ने उनके साथ मारपीट भी की. उनका इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि शराब धंधेबाजों का मनोबल इस इलाके में इतना बढ़ा है कि जो भी उसके सामने आते हैं उसे शांत कराने के लिए वे हर तरह के तरीके अपनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते. यहां शराब का धंधा कई इलाकाें में किया जाता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >