गया एयरपोर्ट पर बढ़ी चौकसी यात्रियों पर रखी जा रही नजर

बोधगया (गया) : आतंकी संगठन जैश के आतंकियों की दिल्ली में मौजूदगी की सूचना मिलते ही हवाई अड्डों की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है.इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही शुरू होने के बाद अब गया एयरपोर्ट की सुरक्षा भी सख्त कर दी गयी है. गया एयरपोर्ट पर लैंड करनेवाले यात्रियों की गहनता से […]

बोधगया (गया) : आतंकी संगठन जैश के आतंकियों की दिल्ली में मौजूदगी की सूचना मिलते ही हवाई अड्डों की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है.इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही शुरू होने के बाद अब गया एयरपोर्ट की सुरक्षा भी सख्त कर दी गयी है. गया एयरपोर्ट पर लैंड करनेवाले यात्रियों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और उनके लगेज को भी मुकम्मल रूप से स्कैन किया जा रहा है.
हालांकि, ज्यादातर मामलों में प्रस्थान करने वाले यात्रियों की स्कैनिंग में उतनी सख्ती नहीं बरती जाती थी, पर अब गया एयरपोर्ट से प्रस्थान करनेवालों के साथ ही विभिन्न विमानों से आनेवाले यात्रियों की इमिग्रेशन जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >