आज वन महोत्सव में शामिल होंगे ग्रामीण विकास मंत्री
खिजरसराय : खिजरसराय तालाब परिसर में सोमवार को वन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में रविवार को उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी और नीमचकबथानी एसडीओ मनोज कुमार ने तालाब परिसर में गड्ढे सहित अन्य कार्यों का मुआयना किया. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
खिजरसराय : खिजरसराय तालाब परिसर में सोमवार को वन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में रविवार को उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी और नीमचकबथानी एसडीओ मनोज कुमार ने तालाब परिसर में गड्ढे सहित अन्य कार्यों का मुआयना किया.
मनरेगा कर्मियों द्वारा महोत्सव को लेकर सैंकड़ों गड्ढे कराये गये हैं. इस मौके पर जिला सहित अन्य वरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे. मौके पर जिला पर्षद सदस्य अजय कुमार, केदार प्रसाद, मुन्ना कुमार, मयंक, पंचायत समिति सदस्य भोला प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
बाराचट्टी. हरित क्रांति अभियान की सफलता को लेकर रविवार को पंचायत मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी जफर कैफी अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण किया. लोगों न लगाये गये पौधों को कर बचाने का संकल्प लिया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार, अर्जुन पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.
मानपुर. धरती हम सभी की मां है और उसे सम्मान देना व सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है. धरती मां को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए आप अपने आसपास लगाये पौधों को संरक्षित रख कर प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं.
उक्त बातें रविवार को ब्राइट होप्स इंग्लिश स्कूल, मानपुर के तत्वावधान में सनौत सूर्य मंदिर के पास पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कही. वहीं सीअो जितेंद्र पांडेय ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि पौधा लगाने से आपका भागता भू जलस्तर बच सकता है. स्कूल के निदेशक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि पौधा लगाने से अधिक दायित्व उस पौधे को संरक्षित करनेवालों को है.
आसपास के लोगों को भी चाहिए कि उस पौधे को मवेशियों से सुरक्षित रखें. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य इंद्रदेव दिवाकर, रेणुका भारती, संस्कृति प्रकाश, मेनका कुमारी, उर्मिला कुमारी, पूनम कुमारी के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं.