गया में सोये पति पर डाला गर्म तेल व मिर्च पाउडर

गया : मां की सेवा व भाई-भाभी से बातचीत करने से नाराज एक महिला ने अपने पति पर ही गर्म तेल में मिर्च पाउडर मिला कर डाल दिया. घायल अवस्था में युवक को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी पहचान बोधगया थाने के भोजबर गांव के विजय पांडेय के रूप में की […]

गया : मां की सेवा व भाई-भाभी से बातचीत करने से नाराज एक महिला ने अपने पति पर ही गर्म तेल में मिर्च पाउडर मिला कर डाल दिया. घायल अवस्था में युवक को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उसकी पहचान बोधगया थाने के भोजबर गांव के विजय पांडेय के रूप में की गयी है. मगध मेडिकल अस्पताल में विजय के बड़े भाई सुधीर पांडेय ने बताया कि उनकी मां सरस्वती देवी की तबीयत बहुत खराब है. विजय मुंबई के एक होटल में वेटर का काम करता है.
वह अपनी मां को यहां देखने पहुंचा था. मां उनके यहां रहती है, इसलिए विजय उनके घर मां को देखने पहुंचा. सोमवार को उसके पहुंचते ही उसकी पत्नी रेखा देवी झगड़ा करने लगी. इस पर विजय मां को अपने यहां लेकर चला गया. अपने घर में वह एक ही कमरे में मां के बगल में बेड लगा कर सोया हुआ था. मंगलवार की सुबह छह बजे उसकी पत्नी ने तेल गर्म किया व उसमें मिर्च डाल कर सोये हुए विजय पर उड़ेल दिया. तेल डालने के बाद उसकी पत्नी घर से चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >