सुरक्षा सुदृढ़ रखने को लेकर थानों में होंगे दो एसएचओ

गया : अब थानों में विधि व्यवस्था व अनुसंधान के लिए अलग-अलग एसएचओ होंगे. इसकी जानकारी देने व प्रक्रिया समझाने के लिए बुधवार को एडीजी (विधि व्यवस्था) अमित कुमार ने मगध प्रमंडल के अलावा नालंदा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. एडीजी ने पावर प्रेर्जेंटेशन के तहत अधिकारियों को समझाया कि किसी तरह यहां […]

गया : अब थानों में विधि व्यवस्था व अनुसंधान के लिए अलग-अलग एसएचओ होंगे. इसकी जानकारी देने व प्रक्रिया समझाने के लिए बुधवार को एडीजी (विधि व्यवस्था) अमित कुमार ने मगध प्रमंडल के अलावा नालंदा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

एडीजी ने पावर प्रेर्जेंटेशन के तहत अधिकारियों को समझाया कि किसी तरह यहां व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए सरकार के स्तर पर चैनल तैयार करने का निर्णय लिया गया है. अनुसंधान मामले में थानों में एसएचओ से लेकर डीआइजी कार्यालय तक अलग से अधिकारी होंगे.
उन्होंने बताया कि डीआइजी व एसएसपी कार्यालय में दोनों चैनल के लिए इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी व इससे नीचे सिटी एसपी, डीएसपी के कार्यालय में एसआइ रैंक के अधिकारी तैनात होंगे. एडीजी ने कहा कि अनुसंधान में तेजी लाने व कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के लिए जरूरत पड़ने पर कुछ जगह पर अधिकारियों की तैनाती सुदृढ़ किया जायेगा.
इसके साथ एडीजी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हाल में विधि व्यवस्था मेंटेंन रखने का हर संभव प्रयास किया जाये. इसमें कोताही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में गया एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी मंजीत श्योराण, सिटी डीएसपी राजकुमार साह के अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा व नालंदा के एसपी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >