वोकेशनल कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जल्द

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विभिन्न वोकेशनल कोर्सों में नामांकन के लिए पांच जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट अगले दो-तीन दिनों में जारी कर दिये जायेंगे. हालांकि, पूर्व निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक 11 जुलाई से क्लास शुरू कर देने थे, पर कॉपियों की जांच सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में वक्त […]

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विभिन्न वोकेशनल कोर्सों में नामांकन के लिए पांच जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट अगले दो-तीन दिनों में जारी कर दिये जायेंगे. हालांकि, पूर्व निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक 11 जुलाई से क्लास शुरू कर देने थे, पर कॉपियों की जांच सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में वक्त लग गया. ऐसे कोर्सों में मुख्य रूप से बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बीलिस व एमलिस आदी कोर्स शामिल हैं.

वैसे जिन कोर्सों में उपलब्ध सीटों से कम संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वहां काउंसेलिंग व नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एमयू के प्रोक्टर सह पीआरओ प्रो एसएनपी यादव दीन ने बताया कि जिन कोर्सों में सीट से कम स्टूडेंट्स नामांकन के लिए आवेदन किये व परीक्षा में शामिल हुए हैं वहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू करा दी गयी है.
लेकिन, उपलब्ध सीटों से ज्यादा जुटे अभ्यर्थी वाले संस्थानों में कॉपियों की जांच व मेरिट लिस्ट तैयार करने में थोड़ा वक्त लग रहा है. उम्मीद है अगले दो-तीन दिनों में रिजल्ट प्रकाशित कर मेरिट लिस्ट जारी कर दिये जायेंगे. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जायेगी. उल्लेखनीय है कि मगध विश्वविद्यालय कैंपस में फिलहाल 10 वोकेशनल कोर्सों में पढ़ाई जारी है व नये सत्र में नामांकन के लिए पांच जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >