गया : लड़की पहुंची प्रेमी के घर, शादी के लिए अड़ी, झुके लड़केवाले

गुरुआ (गया) : गुरुआ प्रखंड के नसेर गांव में उस समय लोग अचंभित रह गये, जब देवकली गांव के लखन दास की बेटी अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी और शादी करने की जिद पर अड़ गयी. पहले तो लड़के ने प्रेमिका को पहचानने से इन्कार किया. लेकिन, लड़की की जिद के कारण प्रेम प्रसंग […]

गुरुआ (गया) : गुरुआ प्रखंड के नसेर गांव में उस समय लोग अचंभित रह गये, जब देवकली गांव के लखन दास की बेटी अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी और शादी करने की जिद पर अड़ गयी. पहले तो लड़के ने प्रेमिका को पहचानने से इन्कार किया.
लेकिन, लड़की की जिद के कारण प्रेम प्रसंग के मामले को स्वीकार कर लिया आैर फिर दोनों ने नसेर बौद्ध मंदिर में ही ग्रामीणों की उपस्थिति में शादी कर ली. रामपति रविदास का पुत्र रामजीत रविदास का प्रेम-प्रसंग विगत कई महीनों से देवकली गांव की गुड़िया के साथ चल रहा था. रामजीत ने शादी का वादा किया था.
लेकिन, वादा पूरा नहीं कर पा रहा था. लड़का शादी से इन्कार करता, इससे पहले ही लड़की प्रेमी के घर पहुंच कर पूरे गांववालों के सामने प्रेम-प्रसंग को स्वीकार की और प्रेमी को शादी के लिए राजी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >